पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मर्यादा अभियान में घपला, बैठक की जानकारी नहीं देते सरपंच सचिव’

‘मर्यादा अभियान में घपला, बैठक की जानकारी नहीं देते सरपंच-सचिव’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनपुरा ग्राम पंचायत के लोगों ने कलेक्टर से जांच कराने की मांग की।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

ग्रामपंचायत मनपुरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को शिवपुरी आकर उनके यहां हुए विकास कार्यों में घपला गुणवत्ताहीन निर्माण कामों की जांच की मांग की। कलेक्टर को की शिकायत में इन ग्रामीणों ने कहा कि मर्याद अभियान के तहत सरपंच सचिव द्वारा शौचालय निर्माण के लिए राशि निकाल ली गई लेकिन शौचालय नहीं बने हैं। पंचायत में अन्य जो निर्माण कार्य जैसे खरंजा निर्माण, सीसी सड़क में भी गुणवत्ताहीन काम किया गया है। इसकी जांच की जाए। सरपंच गांव में आती ही नहीं और सरपंच प्रतिनिधि उनके जेठ शंकर कुशवाह ही अपनी मनमर्जी से पूरी पंचायत को चला रहे हैं।

कलेक्टर के पास शिकायत करने आए ग्रामीण रामस्वरूप कनकने, रामलाल आदिवासी, हनुमत रौतेले, सुमन, सोनू, वती केवट, उर्मिला वर्मा, देवी शिवहरे, रामसिंह, हनुमत, हरनाम, अतर सिंह, वैनी बाई, विनोद, जगदीश, राजू सेन, हरिशंकर, विनोद परिहार, चेनू कोली, देवी कोली, आदि ने पंचायत में चल रही गड़बडिय़ों को लेकर जांच की मांग की है।

इन कामों पर घपले के आरोप

{पहाडिय़ा मंदिर से चतुर्भुज मंदिर तक आज तक खरंजा उखाडऩे के बाद काम नहीं कराया गया।

{ पानी की में टंकी में गंदगी भरी है। पूर्व में एक दर्जन से अधिक लोग हैजे से बीमार हो चुके हैं।

{ कैश बुक आदि बैठकों की जानकारी आरटीआई के तहत भी नहीं दी जा रही।