पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर खराब, अफसर बोले ग्रामीण करते हैं बिजली चोरी

ट्रांसफार्मर खराब, अफसर बोले- ग्रामीण करते हैं बिजली चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिजन बस्ती में तीन महीने से नहीं हैं लाइट।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

बैराड़के फुलीपुरा गांव की हरिजन बस्ती में रखा ट्रांसफार्मर पिछले तीन महीने से खराब है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद गांव वालों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। इसके अलावा बिजली मिलने से रोजमर्रा के जो काम है वह भी लटके पड़े हैं। गांव के परेशान ग्रामीणों का कहना है कि इस खराब ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए कई बार बिजली कर्मचारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने बिजली के बिल नहीं भरे हैं इस लिए वसूली लटकी होने का बहाना बनाकर कंपनी के अधिकारी इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जो नियमित बिजली का बिल भरते हैं उनका इसमें क्या दोष है, इसलिए इस ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द सही कराया जाए। परेशान ग्रामीणों ने इस बारे में सोमवार को जिला मुख्यालय पर आकर बिजली कंपनी के महाप्रबंधक से भी गुहार लगाई।

बिजली चोरी करते हैं मीटर भी नहीं लगे

Ãफुलीपुरामेंजो ट्रांसफार्मर खराब हुआ है वहां पर हजारों रुपए की वसूली लटकी पड़ी है। इसके अलावा बिल नहीं भरते हैं। यहां पर बिजली चोरी हो रही है। मीटर बदलने के लिए गए तो बदलवाए नहीं गए। कई बार ग्रामीणों से नियम अनुसार कनेक्शन लेने मीटर लगवाने की कह चुके हैं।

-जेएमश्रीवास्तव,जेई,बिजलीकंपनी