यहां से गुजरें तो जरा संभलकर..
श्योपुर. पालीरोड पर शिवपुरी बायपास के पास नाला चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। पाली रोड से शिवपुरी बायपास पर आने-जाने वाले राहगीर आवागमन के लिए मशक्कत कर रहे हैं। नगरपालिका ने इस नाले के चोक हो जाने के बाद भी सफाई नहीं की है। उधर नए सिरे से नाला निर्माण शुरू कर दिया गया है।