संिवदा कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
शिवपुरी | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी। यह हड़ताल 14 फरवरी तक जारी रहेगी। इन कर्मचारियों ने सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू की थी। इन कर्मचारियों को कहना है कि उन्होंने पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि इस आंदोलन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाली 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।