पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत रजिस्ट्री कराने वाले दो सर्विस प्रोवाइडरों को नोटिस

गलत रजिस्ट्री कराने वाले दो सर्विस प्रोवाइडरों को नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व क्षति पहुंचाने गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने की कोशिश

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

संपदा अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कराने के लिए नियुक्त दो सेवा प्रदाताओं को नोटिस दिए गए हैं। सेवा प्रदाताओं द्वारा शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने की कोशिश करने पर जिला पंजीयक शिवपुरी एवं गुना द्वारा दो सेवा प्रदाताओं के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

जिला पंजीयक ओपी अम्ब ने बताया कि सेवाप्रदाता सविता खरे निवासी पिछोर को अनुज्ञप्ति निरस्त करने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है तथा गुना जिले के सेवाप्रदाता महेंद्र सिंह धाकड़ द्वारा बदरवास में स्थित संपत्ति की रजिस्ट्री में शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने की नीयत से गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने की कोशिश करने पर अनुज्ञप्ति निरस्त करने की अनुशंसा जिला पंजीयक गुना को की गई है। जिस पर जिला पंजीयन गुना द्वारा उक्त सेवा प्रदाता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी सर्विस प्रोवइडर ऐसा कृत्य करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...