वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरे का निष्पादन
स्वच्छता अभियान के तहत कचरे का प्रबंधन कर उसके निष्पादन का तरीका नपा ने ढूंढ लिया है। नपा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा शहरों की साफ सफाई के लिए एक योजना तैयार की है। जिसमें डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन के साथ उसके निपटान का इंतजाम भी करना है। केंद्र से नपा को इसके लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए भी आबंटित हो चुके हैं। नपा ने इसके लिए टेंडर भी लगा दिए हैं। जिसमें कचरा कलेक्शन के लिए काम करने वाली कंपनी घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करेगी। खास बात यह है कि इसके लिए नपा कंपनी को 14 रुपए प्रति घर पर भुगतान करेगी।
नपा की मशीनरी का करेगी उपयोग
जो कंपनी कचरा कलेक्ट करने का काम करेगी इसमें मशीनरी नपा की ही इस्तेमाल होंगे।
कंपनी का चुनाव कर लिया गया है
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर उसका निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से होगा। इसके लिए एक संस्था को चुनाव कर लिया गया है। डोर टू डोर कचरा कलेक्ट करने के बाद ये कंपनी कचरे को नष्ट करने का काम करेगी। रणवीर कुमार,सीएमओ नपा
प्रथम चरण में 10 वार्ड
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए एक एनजीओ जनजागरण का चुनाव किया गया है। ये एनजीओ अभी सागर रतलाम,और सतना जिलों में काम कर रहा है। कचरे का कलेक्शन करने से पहले एक सीटी बजाने वाला वाहन आपके इलाके में आएगा। और उसके दो घंटे के बाद वार्ड में जनजागरण के करीब 10 से ज्यादा कार्यकर्ता कचरा कलेक्ट करने आ जाएंगे। शुरुआत में इसे शहर के 10 वार्डों में लागू किया जाएगा। ये वार्ड कौन से है उनका चुनाव नहीं हो पाया है। चार चरणों में ये योजना शहर में शुरु होगी।
कचरा प्रबंधन