पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्सव की तरह आयोजित होगा रक्तदान शिविर

उत्सव की तरह आयोजित होगा रक्तदान शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाविप द्वारा शिविर का आयोजन 14 फरवरी को

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा 14 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन अध्यक्ष हेमंत ओझा, सचिव अतुल सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक उमेश मित्तल द्वारा संस्था के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आगामी 14 फरवरी के दिन स्थानीय सनराईज रेस्टोंरेंट पर सुबह 11:30 बजे से रक्तदान का उत्सव मनाया जाएगा।

इस उत्सव की खासियत यह होगी कि शिविर में जो भी रक्तदाता आएगा उसका रक्तदान करने के बाद शरीर में वही स्फूर्ति व रक्त मौजूद रहे इसके लिए रक्तदाता को जूस सहित पौष्टिक भोजन स्नेहभोज के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। रक्त दान के इस उत्सव में हर नागरिक से अपील की गई है कि वह 14 फरवरी को रक्तदान उत्सव में पहुंचकर रक्तदान कर आयोजन में उत्सव का सहभागी बनें। भाविप शाखा के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने उन रक्तदाताओं को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सीख दी कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य होता है इससे अनेकों फायदे होते है। जिसमें रक्तदाता के परिवार के किसी भी सदस्य को जिले के सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क रक्त दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...