दो-दो अलग-अलग स्थानों से पकड़े नौ जुआरी
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार चिंताहरण मंदिर और विवेकानंद कॉलोनी से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से 6830 रूपए की राशि भी जप्त की है। पुलिस ने इस मामले में 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जानकारी के अनुसार कल शाम 4 बजे पुलिस को विवेकानंद कॉलोनी में स्थित राणा के मकान के पीछे खेत में जुआ का फड़ संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही की। जहां से जुआ खेल रहे फजल खां पुत्र रज्जाक खां, शैलेष खां, प्रवीण कुशवाह, आकाश खां, विनय पाराशर सभी निवासी विवेकानंद कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 630 रुपए की राशि बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्यवाही पुलिस द्वारा रात्रि 10 बजे चिंताहरण मंदिर प्रांगण में की गई।