पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डकैत चंदन गड़रिया की प्रेमिका चंदा गिरफ्तार

डकैत चंदन गड़रिया की प्रेमिका चंदा गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलनदेवी की तरह सांसद बनना चाहती थी

भास्कर न्यूज|शिवपुरी. डकैत चंदन गड़रिया की प्रेमिका चंदा गड़रिया व उसके एक साथी भोजा को शिवपुरी पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के ऊपर 10-10 हजार का इनाम है। पुलिस गिरफ्त में आई चंदा ने बताया कि वह पूर्व डकैत व सांसद फूलनदेवी की तर्ज पर सांसद बनना चाहती थी।

गौरतलब है कि डकैत चंदा का प्रेमी चंदन गड़रिया 30 जनवरी को पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारा जा चुका है। उसकी मौत के महज 12 दिन बाद ही पुलिस ने चंदा को अमोला थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सलैया के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने चंदन गड़रिया के ही एक दूसरे साथी भोजा गड़रिया को भी सलैया से 15 किमी दूर बीसभुजी माता मंदिर के पास से पकड़ लिया। दोनों डकैत की गिरफ्तारी के बाद अब चंदन गिरोह पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

चंदा गड़रिया

खबरें और भी हैं...