1.30 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
ग्रामवासियों से सीधा संवाद करते हुए ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम विजयपुर एवं बीरा में ग्रामवासियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान ग्राम सुरवाया में सहरिया जनजाति बस्ती में 7 लाख की लागत का सामुदायिक भवन और 3 लाख की लागत के सीमेन्ट कांक्रीट रोड़ का भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 50 लाख रुपए की लागत से बपावली एवं भुंडाबमेरा मार्ग और 30 लाख की लागत से गोराटीला रोड़ से सुलार और 40 लाख की लागत से देवरीखुर्द से राजौर ग्रामीण सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर राजीव दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.के.मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर मुकेश शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकपाल लोधी सहित ग्राम के सरपंच करन सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
ग्रामीणों से चर्चा करती यशोधरा राजे सिंधिया।