पंचायत सचिवों ने भी दिया हड़ताल का अल्टीमेटम
शिवपुरी|मप्र पंचायत सचिव संगठन इकाई शिवपुरी द्वारा आज 12 फरवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी को आठ सूत्रीय मांगों को पूर्ण किए जाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अगर हमारी आठ सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तो 23 फरवरी से संगठन अपने सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएगा।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पंचायत सचिव बड़ी ही कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। उनके साथी कई विसंगतियों को सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी द्वारा आठ प्रमुख मांगे रखी गई हैं। जिनमें पहला छठवां वेतन फिर सातवां वेतनमान लागू किया जाए, वेतन श्रेणीकरण किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए। फैमिली हैल्थ इंश्योरेंस 10 लाख रुपए की जाए। पदोन्नति का प्रावधान प्रतिशत पदों पर किया जाए। मुख्यमंत्री की 24 मार्च 2013 की घोषणा के पालन में सहायक अध्यापकों के समान वेतनमान, मृत्यु अनुग्रह राशि 5 लाख रुपए की जाए। चिकित्सा अवकाश, पदोन्नति क्रमोन्नति का प्रावधान किया जाए। श्री शर्मा ने बताया कि हड़ताल पर बैठने के बाद भी शासन नहीं चेता तो संगठन अपने आंदोलन को ओर अधिक अग्र रुप देगा।