पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉकी की ट्रेनिंग देने के लिए खुला फीडर सेंटर

हॉकी की ट्रेनिंग देने के लिए खुला फीडर सेंटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|खेल ओर युवा कल्याण विभाग की योजनांतर्गत हॉकी खेल को बढ़ावा दिए जाने के लिए जिले में हॉकी फीडर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें हॉकी खेल में रुचि रखने वाले बालक बालिकाओं को जिनकी आयु 1 जनवरी को 8 वर्ष से कम न हो एवं 1 जनवरी को 18 वर्ष से अधिक न हो चयन ट्रायल में भाग ले सकता है। फीडर सेंटर चयन ट्रायल में चयनित बालक बालिका खिलाड़ी को नियमानुसार प्रतिमाह राशि 800 रुपए दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही खेल सामग्री एवं स्पोटर्स किट प्रदाय की जाएगी। यह चयन ट्रायल माधवराव सिंधिया खेल परिसर, जाधव तालब के पास शिवपुरी खेल परिसर में 15 फरवरी को 11 बजे से आयोजित की जा रही है। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक खिलाड़ियों के पंजीयन फार्म जमा होने के उपरांत ही चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। आयु प्रमाणीकरण हेतु जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति एवं साथ में 2 नवीन पासपोर्ट साईज के फोटो लाना अनिवार्य है। जिससे तत्समय पंजीयन कराया जा सके।

खबरें और भी हैं...