- Hindi News
- दौड़ रहे बिना परमिट के ऑटो, बिगाड़ रहे ट्रैफिक व्यवस्था
दौड़ रहे बिना परमिट के ऑटो, बिगाड़ रहे ट्रैफिक व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस परिवहन विभाग इनके खिलाफ नहीं कर रहे कार्रवाई।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
शहरके ट्रैफिक को बिना परमिट के ऑटो अव्यवस्थित कर रहे हैं। थ्री सीटर ऑटो केवल आेवरलोड होकर चलते हैं, बल्कि सड़क पर कहीं भी अपनी मनमर्जी से रुक जाते हैं। ऐसे में सड़क मार्ग अक्सर जाम हो जाते हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। खासबात यह है कि इन बिना परमिट के थ्रीसीटर ऑटो पर तो ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती है और ही इन्हें रजिस्टर्ड करने वाला परिवहन विभाग। शहर में एक सैकड़ा ऑटो परमिट वाले हैं और इनके रूट भी निर्धारित हैं। इन ऑटो के अलावा शहर में इतने ही ऑटो बिना परमिट के ही शहर में सवारियां ढो रहे हैं।
क्याहोती है दिक्कत : शहरमें पहले से ही अन्य वाहनों का बोझ है। एेसे में बिना परमिट के थ्रीसीटर ऑटो भेड़-बकरियेां की तरह सवारियां ढोते हैं। ऐसे में शहर के शिवपुरी और पाली रोड पर लोड बढ़ जाता है। थ्रीसीटर ऑटो सड़क पर एक के बाद एक निकलते हैं। ऐसे में अक्सर राहगीर सड़क पार करने में भी परेशानी महसूस करते हैं। थ्रीसीटर ऑटो सवारी या व्यक्ति को देखकर चाहे जहां रुक जाते हैं। ऐसे में पीछे आने वाले वाहन उनसे टकरा जाते हैं। साथ ही जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। खासकर शहर के मुख्य चौराहों पर ये ऑटो एेसी जगह पर खड़े होकर सवारी लेते हैं, जहां से वाहन घूमते या टर्न लेते हैं। ऐसे में चौराहों पर दिन भर जाम जैसी स्थिति रहती है।
कार्रवाई की जाएगी
^बिनापरमिट के चल रहे ऑटो हमने हाल ही में अभियान चलाकर पकड़े थे। अब हम ऑटो को परमिट देने के लिए एक कैंप लगाने जा रहे हैं। कैंप से परमिट नहीं लेने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मधुसिंह, आरटीओ,श्योपुर
शहर के शिवपुरी रोड से गुजरता ओवरलोड ऑटो।