नि:शुल्क योग शिविर कल से
शिवपुरी| जिलाखेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क योग ध्यान शिविर 18 सितंबर से स्थानीय निराश्रित भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। 15 दिन तक चलने वाले इस शिविर में योग प्रशिक्षक रघुवीर पाराशर सभी आयु वर्ग के लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे। शिविर संयोजक कमलसिंह बाथम ने बताया कि योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम सुबह और शाम चलेगा, जिसमें मुख्य योग प्रशिक्षक श्री पाराशर द्वारा लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का गुर सिखाए जाएंगे।