पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी वारंट के बाद भी कोर्ट में नहीं आए थाना प्रभारी

गिरफ्तारी वारंट के बाद भी कोर्ट में नहीं आए थाना प्रभारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| हत्याके एक मामले में विवेचक रहे तत्कालीन हजीरा थाना प्रभारी पीपी मुदगल को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की कोर्ट ने बयान के लिए बुलाया था।

कोर्ट के कई समन के बाद भी श्री मुदगल बयान के लिए कोर्ट में नहीं आए। इसके बाद कोर्ट ने एसपी के माध्यम से गिरफ्तारी वारंट जारी कर थाना प्रभारी को मंगलवार को पेश होने के निर्देश दिए थे लेकिन वे कोर्ट में नहीं आए। शासन की ओर से अधिवक्ता गिरीश शर्मा ने कोर्ट में पेश होकर बुधवार तक का समय कोर्ट से मांगा। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए बुधवार तक का समय दे दिया। वर्तमान में उक्त थाना प्रभारी शिवपुरी जिले के इंदार थाने में पदस्थ हैं।