पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट नहीं पहनने पर ट्रैफिक सिपाही का काटा चालान

हेलमेट नहीं पहनने पर ट्रैफिक सिपाही का काटा चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभीतक जो पुलिस वाले बिना हेलमेट ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की धरपकड़ करते रहे, बुधवार को वे खुद भी उसी कार्रवाई की जद में गए। ट्रैफिक प्रभारी ने सुबह से शाम तक बाजार में ऐसे पुलिस वालों को ढूंढ-ढूंढ कर चालान काटे जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों पर थे एसपी एमएल छारी का मानना है कि पहले हम खुद सुधरें, तब दूसरों से सुधरने के लिए कह सकते हैं।

ट्रैफिक प्रभारी पुरुषोत्तम विश्नोई ने सुबह अपने स्टाफ के लोगों को मैसेज दिया कि चालान काटना है, जाओ। ट्रैफिक थाने में अटैच होमगार्ड सैनिक बिना हेलमेट के जब चालान काटने के लिए पहुंचा तो प्रभारी श्री विश्नोई ने पूछा कि तुम्हारा हेलमेट कहां है। इस पर आरक्षक बोला कि घर छोड़ आया। यह सुनते ही ट्रैफिक प्रभारी ने 100 रुपए की रसीद काटकर थमा दी।

शिवपुरी| हेलमेट पहनने पर सिपाही को जुर्माना रसीद थमाते ट्रैफिक प्रभारी।