विवेक सागर महाराज का नगर प्रवेश आज
शिवपुरी| दिगम्बरजैनाचार्य विवेक सागर महाराज 11 दिसंबर को सुबह 8 बजे शिवपुरी आएंगे। उनके ससंघ शिवपुरी नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जैन समाज के अनिल जैन ने बताया कि आचार्य विवेक सागर महाराज इन्दौर से पद विहार करते हुए शिवपुरी रहे हैं। गुरुवार को सुबह 8 वह नगर में प्रवेश करेंगे जहां गांधी पेट्रोल पंप पर जैन समाज बंधुओं द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आचार्यश्री स्थानीय जैन छत्री मंदिर पर पहुंचेंगे, जहां धर्मसभा का आयोजन होगा। जैन समाज के वचन लाल जैन, प्रकाश जैन, सरूपचंद जैन, प्रेमचन्द जैन, अनिल जैन, रामदयाल जैन, पुरुषोत्तम जैन, राजेन्द्र जैन, रिंकू जैन, अजय जैन आदि ने समस्त जैन से भाग लेने का अनुरोध किया है।