पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार टमाटर से भरी गाड़ी ने एक को रौंदा

तेज रफ्तार टमाटर से भरी गाड़ी ने एक को रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनाम के लालच में ड्राइवर तेज रफ्तार भगाते हैं वाहन।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

टमाटरभरकर तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों पर अंकुश लग पाने की वजह से मंगलवार की दोपहर एक और युवक ने अपनी जान गंवा दी। महज पांच दिन के अंदर टमाटर वाले वाहन से सड़क हादसे में दूसरी मौत हुई। पुलिस अधीक्षक एमएल छारी भी पूर्व में यह कह चुके हैं कि वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगवाया जाएगा, लेकिन हुआ कुछ नहीं। जिसके चलते ये तेज रफ्तार वाहन अभी भी लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।

ट्रैक्टरकी किस्त जमा करने रहे थे शिवपुरी :करैरा के नजदीक ग्राम बरुआ निवासी हरनाम ठाकुर (70) पुत्र सीताराम ठाकुर, अपने बेटे कपूर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी में ट्रैक्टर की किस्त जमा करने रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे अमोला के पास जब पिता-पुत्र फोरलेन सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टमाटर से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घायलों को जब इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, तो पिता हरनाम ठाकुर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी।

पांचदिन पूर्व पिता के सामने तोड़ा था पुत्र ने दम :बीते 5 दिसंबर की रात शिवपुरी से अपने ग्राम सरजापुर जा रहे सुरेश अपने पिता बद्री कुशवाह के साथ बाइक से जा रहा था। ख्यावदा के मोड़ पर टमाटर से भरा रही एक तेज रफ्तार पिकअप को देखकर पिता ने बेटे से कहा कि सड़क किनारे बाइक रोक ले। इसी बीच आए तेज रफ्तार वाहन ने बेटे को चपेट में लेकर उसे घिसटते हुए दूर तक ले गया और पिता के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया।