पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र गान की तर्ज पर सिरसौद गांव का भी बनेगा थीमसॉन्ग

मप्र गान की तर्ज पर सिरसौद गांव का भी बनेगा थीमसॉन्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|मध्यप्रदेश गानकी तर्ज पर सिरसौद गांव का थीम सांग भी तैयार किया जाए। इस कार्य में स्थानीय कलाकारों एवं गीतकारों का सहयोग लिया जाएगा। यह निर्णय कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा सिरसौद गांव को आदर्श ग्राम बनाने की रूपरेखा को लेकर ली गई बैठक में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सिरसौद को आदर्श गांव के रूप में चिंहित कर इसके विकास का जिम्मा उठाया है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित सिरसौद ग्राम में विभिन्न विभागों द्वारा लिए जाने वाले कार्यों एवं नवाचारों के संबंध में सोमवार को कलेक्टर राजीव दुबे ने अधिकारियों की एक बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अनुरूप जो कार्य किए जाने वाले उन्हें तत्परता के साथ शुरू करें। उन्होंने ग्राम सिरसौद में प्रत्येक विभाग द्वारा ली जाने वाले गतिविधियों एवं विकास कार्यों की एजेंडा वार समीक्षा की जाएगी।