पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे किनारे दो जगह खुलेंगे उद्योग केंद्र, प्रशासन जल्द करेगा जमीन का आवंटन

हाईवे किनारे दो जगह खुलेंगे उद्योग केंद्र, प्रशासन जल्द करेगा जमीन का आवंटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योग आयुक्त भोपाल ने जमीन लेने के लिए एनओसी दी, कलेक्टर को भेजा पत्र।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

शिवपुरी-पालीहाईवे पर स्थित चंबल किनारे सामरसा और दांतरदा गांव में उद्योग केंद्र बनाए जाएंगे। दोनों गांवों में करीब 42 हेक्टेयर भूमि उद्योग विभाग को दी जाएगी। प्रशासन की ओर से चिन्हित इस भूमि को लेने के लिए उद्योग आयुक्त बीएल कांताराव ने सहमति पत्र कलेक्टर को भेजा है। अब विभाग जमीन आवंटन के लिए आवेदन तैयार करेगा।

गौरतलब है कि पाली हाईवे पर उद्योग केंद्र विकसित करने के लिए प्रशासन कवायद कर रहा है। हाईवे से लगे दांतरदा एवं सामरसा में करीब एक साल पहले उद्योगों के लिए जमीन चिन्हित की गई थी। लेकिन इस जमीन को आवंटित करने के लिए उद्योग विभाग ने एनओसी नहीं दी थी। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से पेंडिंग इस मामले को आगे बढ़ाकर उद्योग विभाग के आयुक्त श्री कांताराव ने उक्त जमीन का भौतिक सत्यापन कराया है।

विभाग के सत्यापन के बाद उक्त भूमि पर उद्योग स्थापित करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। दो रोज पूर्व उद्योग विभाग ने कलेक्टर धनंजय सिंह को पत्र भेजकर इस बात की सहमति दी है। कलेक्टोरेट अधीक्षक दिलीप बंसल ने बताया कि पत्र को उद्योग एवं व्यापार विभाग की ओर भेज दिया गया है। विभाग से एनओसी के बाद अब महाप्रबंधक इस जमीन को आवंटित कराने की कार्रवाई करेंगे।

सहमति मिल गई है

^शिवपुरी-पालीहाईवे पर स्थित सामरसा और दांतरदा गांव में चिन्हित जमीन पर उद्योग केंद्र बनाने की सहमति मिल गई है। विभाग अब इस जमीन के आवंटन के लिए प्रशासन को आवेदन देगा। तरुणकटारे,महाप्रबंधक, डीआईसीश्योपुर

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय श्योपुर (फाइल फोटो)