पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली ले जाते समय महिला की मौत, जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

दिल्ली ले जाते समय महिला की मौत, जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
abhishek70dev@rediffmail.com

ग्वालियरसहित अंचल के जिलों में स्वाइन फ्लू का असर बढ़ रहा है। सोमवार को जेएएच से रैफर की गई स्वाइन फ्लू की संदिग्ध अनीता दुबे की दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। भिंड की रहने वाली अनीता को पहले जेएएच के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन उसे रैफर कराकर दिल्ली ले जा रहे थे। तभी जेएएच में अनीता का सैंपल ले लिया गया था। अनीता की स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को डीआरडीई से आई जांच रिपोर्ट में अनीता के साथ ही मुरैना के धीरज को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। अंचल में स्वाइन फ्लू से यह चौथी मौत है। इससे पहले न्यू संजय नगर हजीरा, शिवपुरी और श्योपुर की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। श्योपुर की महिला की मौत कोटा के शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। सोमवार को भी स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट डीआरडीई ने सीएमएचओ को साैंपी थी। इस रिपोर्ट में एक डॉक्टर सहित चार लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इनमें से तीन ग्वालियर के और एक भिंड का मरीज शामिल था।

अभी तक सीएमएचओ कार्यालय ने 25 मरीजों के सैंपलों की जांच कराई है जिसमें 13 मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इनमें से सबसे अधिक आठ मरीज ग्वालियर के, दो भिंड के और शिवपुरी, मुरैना और धौलपुर के एक-एक मरीज हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में सीपी कॉलोनी में रहने वाली डॉ. एस जैन को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनके अलावा बिड़ला अस्पताल में भर्ती लाली मिश्रा गोला का मंदिर, महेश कबदल बिड़ला नगर और भिंड की सुखवीर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

डिलीवरी कराने वालीं डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू नहीं

धौलपुरसे आई स्वाइन फ्लू पीड़ित सुमन ने केआरएच में एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की जन्म के छह घंटे बाद मौत हो गई थी। सुमन की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर का सैंपल सोमवार को भेजा गया था, जिसे जांच में स्वाइन फ्लू नहीं निकला है।

दोऔर संदिग्ध मरीजों के सैंपल डीआरडीई भेजे

स्वाइनफ्लू के दो संदिग्ध मरीज बिड़ला हॉस्पिटल और जेएएच में भर्ती कराए गए हैं। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय के माध्यम से डीआरडीई भेजे गए हैं, जिनकी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट बुधवार को आएगी।

न्यू संजय नगर में लगाया शिविर

स्वास्थ्यविभाग ने मंगलवार को न्यू संजय नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में डॉक्टरों ने सर्दी, खांसी, जुकाम के 28 मरीज देखे और उन्हें मौके पर ही उपचार दिया।

निबुआपुरामें आज लगेगा शिविर

स्वास्थ्यविभाग उन क्षेत्राें में शिविर आयोजित कर रहा है जहां स्वाइन फ्लू के रोगी मिले हैं। इसी कड़ी में दूसरा शिविर मुरार स्थित निबुआपुरा में बुधवार को सुबह दस बजे से आयोजित किया जाएगा।

जेएएच में कोल्ड क्लीनिक शुरू, 88 मरीज पहंुचे जिला अस्पताल

जेएएचकी ओपीडी के कमरा नंबर 20 में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों के लिए कोल्ड क्लीनिक शुरू किया गया है। इस क्लीनिक में मेडिसिन, पीडियाट्रिक और ईएनटी के डॉक्टर बैठे। सोमवार को पहले दिन 15 मरीजाें का चेकअप किया गया। वहीं मंगलवार को कोल्ड क्लीनिक में सर्दी, खांसी, जुकाम के 88 मरीज दिखाने पहुंचे। जिला अस्पताल मुरार में स्वाइन फ्लू की ओपीडी में मंगलवार को 119 मरीज दिखाने आए। यहां पिछले सात दिन में 380 मरीज चुके हैं।

अनीता भी थी गर्भवती

भिंडकी अनीता दुबे की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। वे गर्भवती थीं। अनीता के पति मनोज दुबे ने बताया कि अनीता को करीब पांच माह का गर्भ था। इससे पहले भी न्यू संजय नगर, शिवपुरी की जिन महिलाओं की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी, वे भी गर्भवती थीं।

सुमनको किया डिस्चार्ज

धौलपुरसे आई स्वाइन फ्लू पीड़ित सुमन को डिस्चार्ज कर दिया है। डॉक्टरों ने उसे पांच दिन बाद स्थानीय शासकीय अस्पताल में दिखाने की सलाह भी दी है। सुमन के परिजन का कहना था कि जेएएच के डॉक्टरों ने उनकी बहू को बचा लिया।



खांसते छींकते समय मुंह पर रखें रूमाल

सीएमएचओडॉ. अनूप कम्ठान ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रमित बीमारी है। यह वायरस के कारण फैलती है। इससे बचाव ही सुरक्षा का महत्वपूर्ण तरीका है। इसलिए खांसते, छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें। संक्रमण होने पर भीड़भाड़ से दूर रहें। किसी को छूने से पहले बाद में साबुन से हाथ धोएं। सामान्य खांसी या जुकाम स्वाइन फ्लू नहीं है। सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार, गले में खराबी और सांस लेने में दिक्कत होना स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।