- Hindi News
- जलनिकासी के इंतजाम नहीं कालोनियों में भर रहा पानी
जलनिकासी के इंतजाम नहीं कालोनियों में भर रहा पानी
मच्छरों के साथ ही गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
शहरकी रिहायशी बस्तियों में नालियों के पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं हैं। जिससे आधा दर्जन से अधिक इलाकों में गंदा पानी जमा हो रहा है। गंदा पानी मकानों के आसपास जमा होने से मच्छरों के आतंक का तो लोग सामना ही कर रहे हैं। साथ ही लोग संक्रामक रोगों की चपेट में भी रहे हैं। इस बीच साफ-सफाई का दावा करने वाली नगरपालिका के अधिकारी समस्या हल करने की स्थिति में नहीं हैं।
एलर्जी की हो जाती है शिकायत
^गंदेपानी में जमा होने पर 4 दिन बाद ही एनाफिलीज जैसे मच्छर पैदा हो जाते हैं। जो सीधे मलेरिया रोग को ही फैलाते हैं। टाइफाइड जैसे संक्रामक रोग की चपेट में भी लोग जाते हैं। गंदे पानी की समस्या से कई लोग तो एलर्जी होने की शिकायत लेकर भी आए हैं। डॉ.जेएन सक्सेना, चिकित्सक जिला अस्पताल, श्योपुर
बच्चे आएदिन हो रहे बीमार
^मकानके चारों तरफ से खाली पड़े प्लॉटों में गंदा पानी कई महीनों से भरा है। पानी में पनप रहे मच्छरों से हमारे साथ बच्चे भी आए दिन बीमार हो रहे हैं। अनिताराजावत, निवासी, बायपास रोड
बस्तियां चिन्हित की गई हैं
^यहसही है कि शहर की कई रिहायशी बस्तियों में पानी की निकासी नहीं होने की समस्या है। ऐसी बस्तियों को हमने चिन्हित कर लिया है। जल्द ही पानी निकासी के रास्ते निकालेंगे। जेएनपारा, सीएमओ नगरपालिका, श्योपुर
यह हो रही परेशानी
{गंदेपानी के जमा होने पर लोग घर से बाहर नहीं बैठ पा रहे हैं।
{लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं।
{बरसात के दिनों में पानी घरों में घुस जाता है। कई इलाकों में पानी दलदल बनकर सड़क पर बह रहा है।
बायपास रोड: शहरके बायपास रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित कॉलोनी में नालियों का पानी खाली पड़े प्लॉटों में जमा हो रहा है। महीनों से जमा पानी के निकासी का प्रबंध नहीं होने से लोगों का दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से जीना मुहाल हो गया है।
रेलवेकॉलोनी: हालात:शिवपुरी रोड के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में तकरीबन दो सैकड़ा मकान बने हैं। यहां भी मकान गंदे पानी के बीच घिरे हैं। मकानों से निकलने वाला पानी नालियों में होकर सीधे यहां खाली पड़ी जगहों में जाकर जमा हो रहा है। जिससे लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं।
अग्रसेननगर: अग्रसेननगर में तो गंदा पानी जमा होकर सड़कों पर बहने लगा है। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि सीसी रोड बनाने के दौरान नगरपालिका ने नालियों का निर्माण घटिया स्तर का कराया है।
केशवकॉलोनी: बायपासरोड स्थित केशव कॉलोनी के लोग गंदे पानी की निकासी होने से सबसे ज्यादा परेशान हैं। बारिश के दिनों में तो यह पानी सड़कों से होकर लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। नगरपालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
1. चंबल कॉलोनी में भरा गंदा पानी।
2. रेलवे कॉलोनी के खाली प्लॉट में भरा पानी।