जेल के निरीक्षण में मिली बीड़ी-गुटका पाउच
शिवपुरी | जिला जेल परिसर में शुक्रवार को जिला न्यायालय के सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बीड़ी, सिगरेट से लेकर तंबाकू और गुटका के पाउच मिले हैं। जिला सत्र न्यायाधीश ने इस मामले में जिला जेल अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जेल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ।