- Hindi News
- शहर में जल्द खुलेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट
शहर में जल्द खुलेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट
शिवपुरी में टमाटर, प्याज की बंपर होती है आवक।
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
शिवपुरीमें फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। यूनिट खोलने के इच्छुक उद्यमी निवेशकों के लिए जल्द ही निविदा विज्ञप्ति जारी हो सकती है। इसके लिए उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शिवपुरी में इस यूनिट के खुलने से टमाटर, मूंगफली प्याज जैसे कच्चे माल की खपत होगी, बल्कि किसान को अपनी उपज के अच्छे दाम लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे का कहना है कि जिले में मूंगफली, टमाटर, प्याज, कद्दू आदि की बंपर पैदावार होती है। इसलिए शिवपुरी में इसे खोलने की तैयारी की जा रही है। जिससे उक्त सभी उत्पादनों से फूड प्रोडक्ट तैयार होकर देश के अन्य हिस्सों में भेजे जाएंगे। किसानों को अपनी उपज का अच्छा दाम मिलने के साथ ही शहर की अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग जल्द ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने वाले उद्यमियों को आमंत्रित करने के लिए निविदा विज्ञप्ति प्रकाशित करने जा रहा है। जिसमें अलग-अलग प्रोडक्ट की यूनिट खोलने के लिए निवेशकों से चर्चा की जाएगी। शहर में टोमेटो सॉस फैक्ट्री, मूंगफली से बनने वाले उत्पादन जैसे मक्खन आदि, कद्दू शकरकंद से बनने वाले प्रोडक्ट के उद्याेग खोलने की तैयारी चल रही है।
शिवपुरी में तैयार है लैंडबैंक
जिलेमें पहले ही उद्योग धंधों के लिए लैंडबैंक तैयार किया जा चुका है। इसमें पड़ोरा भेड़ फार्म की खाली पड़ी जमीन, परिच्छा पोहरी डेहरवारा में भी जमीन पहले ही चिन्हित की जा चुकी है। उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
उद्योग खुलने से लोगों को यह मिलेगा लाभ
> किसान से खरीदा जाने वाला 2 रुपए किलो टमाटर सॉस फैक्ट्री तक पहुंचने में 10 रुपए किलो हो जाता है, यानि 8 रुपए दलाली ट्रांसपोर्टेशन में चला जाता है। जब यूनिट शिवपुरी में होगी तो केवल किसान को अच्छे दाम मिलेंगे, बल्कि कंपनी को फ्रेश माल उचित दाम पर मिल सकेगा।
> किसान को अपनी उपज के हर बार अच्छे दाम मिलेंगे, क्योंकि फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर एक ही रेट में खरीदी की जाएगी। जिससे किसान को रेट ऊपर-नीचे होने का डर नहीं होगा।
> फैक्ट्री तक हर रोज आने-जाने वाले कर्मचारियों से ल