पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर और अंचल में झमाझम बारिश, दो डिग्री गिरा पारा

शहर और अंचल में झमाझम बारिश, दो डिग्री गिरा पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने आज भी जताई बारिश की संभावना।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

शुक्रवारको शहर में रिमझिम अंचल में हुई तेज बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं बारिश के बाद सर्द हो गईं। मौसम में आए बदलाव का लोगों की दिनचर्या के अलावा बाजार के कारोबार पर भी पड़ा। दिन भर चाय की गुमटियों चाट ठेलों पर लोगों की भीड़ देखी गई। बारिश फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि बढ़ने वाली ठंडक से फसलों की बढ़बार अच्छी होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश होगी।

सुबह से ही मौसम के मिजाज केवल बिगड़े हुए थे, बल्कि आसमान पर छाए बादलों को देखकर लग रहा था कि बारिश होगी। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली और दोपहर दो बजे अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनिट तक हुई 3 मिमी बारिश से सड़कें भीग गईं और जहां खुदाई हो चुकी है, वहां के दुकानदार सुकून में रहे्, क्योंकि धूल भी बारिश में दब गई। गर्म कपड़ों में स्कूल गए बच्चे, जब लौटे तो बारिश में भी भीग गए। हवाओं में नमी होने से सर्दी का अहसास और अधिक बढ़ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं पिछोर एवं बदरवास में भी अच्छी बारिश होने की खबर मिली है।

फसल को फायदा

कृषिवैज्ञानिक के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है और इसके बाद जो ठंडक बढ़ेगी, उससे फसल की वृद्धि अच्छी होने से उसका उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। बारिश से एक साथ बड़े क्षेत्र में समान रूप से फसल को पानी मिल जाता है, जबकि अन्य संसाधन से ऐसा नहीं हो पाता।

कम होंगी बीमारियां

जिलाअस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि बारिश के बाद ठंडक बढ़ने से अब बीमारियों में भी कमी आएगी। क्योंकि दोपहर में गर्मी सुबह-शाम की सर्दी में बच्चों से लेकर बड़े सभी बीमार हो रहे थे।

शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान कोर्ट रोड से गुजरते वाहन।