भाजपा का स्वच्छता अभियान 14 को
शिवपुरी |मप्र कीभाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर 14 दिसंबर से पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की श्रंृखला में नीलगर चौराहे पुरानी शिवपुरी में 14 दिसंबर को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष रणवीर रावत की मौजदूगी में एक बैठक हुई इसमें तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है,जिससे युवा जुड़ रहे हैं।