पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आपदाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए’

‘आपदाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिवसीय कार्यशाला में कलेक्टर ने लोगों को किया संबाेधित।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

आपदासे निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे आपदा के दौरान कम से कम हानि हो सके। इसके लिए हमें जागरूक करना होगा। यह बात शुक्रवार को कलेक्टर राजीव दुबे ने आपदाओं से निपटने के लिए दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने की। जबकि आईटीबीपी के कमाण्डेंट रोशनलाल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर होमगार्ड के जवानों ने आपदा के दौरान उपलब्ध घरेलू संसाधनों का बेहतर उपयोग कर जनसामान्य की रक्षा कैसे की जा सके इसका बखूवी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा बिना सूचना के आती है। अत: हमें सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ अपडेट रहना होगा। आईटीबीपी के कमाण्डेंट रोशनलाल ठाकुर ने कहा कि आपदाएं दो प्रकार की होती है एक प्राकृतिक आपदा और दूसरी रसायनिक या कृत्रिम आपदा। प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, बादलों का फटना आदि है, ये आपदाएं बिना किसी सूचना के आती है। श्री ठाकुर कहा कि आपदा के दौरान पहली प्राथमिकता पीढि़त व्यक्तियों को त्वरित सहायता एवं रेस्क्यू करना है, जिसका हमें समय-समय पर अभ्यास भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न विभागों के कर्मचारी अफसरों को आपदा से निपटने के टिप्स दिए जाएंगे।

जागरूकता अभियान के दौरान होमगार्ड कार्यालय में जानकारी देते होमगार्ड सैनिक।