समस्या को पहचान कर समाधान की पहल हो
शिवपुरी | समाजकी जरुरतों को पहचान कर उनके समाधान के प्रयास किया जाना चाहिए। इसकेे लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेजों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यह बात सरदार जी ने रेडिऐन्ट काॅलेज द्वारा ‘‘संवेदना एक अभियान’’ अन्तर्गत ग्राम बांसखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में गर्म कपड़े, साड़ियां, कंबल वितरण के दौरान कही। वस्त्र वितरण में रेडिऐन्ट ग्रुप के छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने विशेषतौर पर बच्चों को गर्म कपड़ों के उपहार दिए। आयोजन में रेडिऐन्ट काॅलेज शिवपुरी की संचालिका खुशी खान ने गांव के लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए। इस दौरान ग्रुप के डायरेक्टर शाहिद खान विशेष रूप से मौजूद थे।
गरीब बच्चों को कपड़ों का वितरण करते पदाधिकारी।