- Hindi News
- जिपं अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला, कई नेताओं के अरमानों पर फिरा पानी
जिपं अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला, कई नेताओं के अरमानों पर फिरा पानी
आरक्षण होने के बाद अपना-अपना समीकरण बैठाने में जुटे नेता।
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार ओबीसी महिला (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) के लिए आरक्षित हो गई है। शुक्रवार को भोपाल में इसकी आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें शिवपुरी जिपं अध्यक्ष सीट ओबीसी महिला के खाते में गई है। ओबीसी महिला के खाते में सीट जाते ही सामान्य एससी वर्ग के कई नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है। इन दोनों वर्ग के कई नेता इस आश में थे कि इस बार आरक्षण में उनके खाते में यह सीट सकती है। अभी यह सीट अनारक्षित थी जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू बतौर निर्वाचित जनप्रतिनिधि सीट पर बैठे हुए हैं।
इनकी उम्मीदों पर फिरा पानी
एससीवर्ग से भाजपा की ओर पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, उनके बेटे गगन खटीक, पूर्व विधायक रमेश खटीक लाइन में थे। इसी तरह सामान्य वर्ग के भी कई नेताओं की नजर इस सीट पर थी। वैसे खुलकर कोई दावेदारी नहीं कर रहा था और 12 दिसंबर को होने वाले आरक्षण का इंतजार किया जा रहा था, जिससे तस्वीर साफ हो सके, लेकिन जब मामला क्लीयर हुआ तो सीट ओबीसी के खाते में चली गई।
यह हो सकते हैं दावेदार
भाजपासे:- भाजपाजिलाध्यक्ष रणवीर रावत के परिवार से कोई सदस्य, जिपं उपाध्यक्ष जंडेल सिंह, वर्तमान जिपं सदस्य नवप्रभा पडेरिया, रामस्वरूप रावत के परिवार से महिला, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के परिवार से कोई महिला हो सकती है।
कांग्रेससे:- विधायकरामसिंह यादव की पुत्री मुनिया यादव, बैजनाथ सिंह यादव के परिवार से कोई महिला, प्रहलाद सिंह यादव के परिवार से से दावेदार हो सकते हैं।
वर्तमान में वार्ड आरक्षण की स्थिति
जिपंमें वार्ड क्रमांक 1 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 2 ओबीसी पुरुष, वार्ड क्रमांक 3 एसटी महिला, वार्ड क्रमांक 4 एसटी, वार्ड क्रमांक 5 एसी, वार्ड क्रमांक 6 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 8 एससी, वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 11 एससी महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 एसटी, वार्ड क्रमांक 14 पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 15 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक16 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 17 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 18 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक19 एसटी महिला, वार्ड क्रमांक 20 ओबीसी महिला,