श्रपसं का सदस्यता अभियान जारी
शिवपुरी | मप्रश्रमजीवी पत्रकार संघ के नवीन सत्र वर्ष 2015 की सदस्यता को लेकर संघ की जिला इकाई द्वारा इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शामिल होने वाले सदस्यों के फोटो फार्म आदि जमा किए जा रहे हैं। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी ज्ञानचंद जैन तथा विनय राहुरीकर ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया तथा प्रदेश महासचिव शिशिर उपाध्याय के निर्देश पर जारी सदस्यता अभियान में शामिल होने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई है।