- Hindi News
- ‘भागवत कथा श्रवण से मोक्ष प्राप्ति संभव’
‘भागवत कथा श्रवण से मोक्ष प्राप्ति संभव’
शिवपुरी | भागवतकथा हमें धर्म ज्ञान के साथ-साथ मोक्ष के मार्ग की ओर ले जाती है, इसलिए कथा का वाचन जहां भी हो, सुनने अवश्य करना चाहिए। यह बात गुरुवार को फतेहपुर रोड स्थित ठाकुरबाबा मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के दौरान बाल व्यास पं. सुब्रत महाराज ने उपस्थित धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो अपनी भावनाओं को दूसरे के सामने व्यक्त कर सकता है, इसलिए हमें एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए। यजमान देवेन्द्र-अंजली शर्मा ने बताया कि मंदिर पर भागवत कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक होता हैै।