महिला हिंसा विरोधी पखबाड़े का समापन
शिवपुरी | अंतरराष्ट्रीयमहिला हिंसा विरोधी पखबाड़े का समापन समारोह गुरुवार को न्यू ब्लाक स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन तथा महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवपुरी श्योपुर जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्हें महिलाओं पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने की शपथ दिलाई गई। अंतर राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के समापन समारोह में स्वयं सेवी संस्था के कार्यकारी सचिव रवि गोयल आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र की सहायक संचालिका ओमवती भार्गव, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपी पाण्डेय, बाल कल्याण समिति की सदस्य उमा मिश्रा, कमलेश शर्मा, नैयनी त्रिवेदी, नंद किशोर रावत, आदि उपस्थित रहे।