पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर देवास हाईवे की अड़चनें जल्द दूर होंगी : यशोधरा राजे

ग्वालियर - देवास हाईवे की अड़चनें जल्द दूर होंगी : यशोधरा राजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री गड़करी से प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा ने की फोरलेन हाईवे पर चर्चा।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

प्रदेशकी उद्योग मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से ग्वालियर-देवास फोरलेन हाईवे में रही अड़चनों को दूर करने के संबंध में चर्चा की। साथ ही यशोधरा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रीकर, इंडिगो एयरलाइन के राहुल भटट एवं केंद्रीय खेल मंत्री से भी मुलाकात कर चर्चा की।

उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भास्कर से हुई चर्चा में बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गड़करी ने ग्वालियर-देवास फोरलेन हाईवे में रही सभी अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। यशोधरा ने बताया कि ग्वालियर-शिवपुरी के बीच फोरलेन में रहीं रुकावटों को मैने पहले ही दूर करवा दिया, अब शिवपुरी से देवास तक फोरलेन में कोई रुकावट नहीं आने देने का आश्वासन श्री गड़करी ने दिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भोपाल-नागपुर एवं जबलपुर-बनारस हाईवे के संबंध में भी जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे ने बताया कि मैने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उनसे कहा कि मप्र में भी डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग के संबंध में आप विचार करें। ताकि सुरक्षा से जुड़े बड़े निवेशक प्रदेश में सकें। साथ ही यशोधरा ने उद्योग धंधों को लगाने के बाद कनेक्टिविटी के लिए इंडिगो एयरलाइंस के राहुल भटट से भी चर्चा की। उनका मानना है कि प्रदेश में उद्योग धंधे तभी सफल हो पाएंगे जब हाईवे एवं एयरलाइन के माध्यम से कनेक्टिविटी होगी

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात के दौरान गुलदस्ता भेंट करतीं यशोधरा राजे।