पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी साहब! तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाएं

एसपी साहब! तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| शिवपुरी/दिनारा

एसपीसाहब, दिनारा में छोटे बच्चे बहुत तेज रफ्तार में बाइक अन्य दोपहिया वाहन चलाते हैं। जिससे केवल वे बच्चे गंभीर हादसे का शिकार हो सकते हैं, बल्कि जिसमें वे टक्कर मारेंगे, उसे भी गंभीर चोट आएगी। इसलिए आप स्थानीय पुलिस को निर्देशित करें कि नाबालिग बच्चों की ड्राइविंग पर अंकुश लगाया जाए। यह बात गुरुवार को दिनारा थाना क्षेत्र में लगी जनचौपाल में प्रानसिंह पाल ने एसपी एमएल छारी से कही। इसके अलावा कई स्थानीय मुद्दे भी लोगों ने एसपी को बताए। खास बात यह है कि दोपहर 1 बजे से इंतजार कर रहे लोगों के बीच तीन घंटे बाद शाम चार बजे एसपी पहुंचे। इस मौके पर करैरा एसडीएम एके चांदिल एसडीओपी पीएस सोलंकी भी मौजूद रहे।

अवैधशराब बिक्री बंद करवाई जाए :जिला पंचायत सदस्य सतीश फौजी ने कहा कि दिनारा बस स्टैंड पर खुली शराब की दुकान को बंद करवाया जाए, क्योंकि यहां अक्सर शराब पीने के बाद लोग झगड़ा करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। साथ ही गांव-गांव में हो रही शराब की अवैध बिक्री पर भी रोक लगवाई जाए, ताकि गांव का माहौल बिगड़े। शराब की दुकानों के खुलने का समय तय किया जाए।

मंदिरके पास चौकी बनाई जाए :केपी यादव एवं नीतू यादव ने कहा कि फूला माता मंदिर के पास पुलिस चौकी खोली जाए। क्योंकि वहां कन्या स्कूल है तथा झांसी की सीमा के नजदीक है। जिस वजह से यूपी के बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं। बीच में एक चौकी होगी तो बदमाशों में भी भय रहेगा। एसपी ने कहा कि चौकी के लिए जिला पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेजें। सभी बातें सुनने के बाद एसपी श्री छारी ने समस्याओं को दूर करने के निर्देश थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि थाने की बाउंड्री भी करवाई जाकर उसमें पौधे लगाए जाएं। मौजूद लोगों से एसपी ने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, क्योंकि जब बच्चे शिक्षित होंगे तो वे अपराध से दूर रहेंगे।

दिनारा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी एमएल छारी तथा मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासी

व्यापारी को मारने वाले पकड़े जाएं

{बस स्टैंड पर बसें अस्त-व्यस्त खड़ी होती हैं, उन्हें व्यवस्थित खड़ा करवाया जाए।

{ महेंद्र सोनी ने कहा कि व्यवसायी रामू गुप्ता को गोली मारने वाले आरोपी जल्द पकड़े जाएं।

{ सेवानिवृत्त एसआई कामता