पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी गए बोरिंग पाइप बिजली कंपनी के जेई सिद्धीकी के घर से बरामद

चोरी गए बोरिंग पाइप बिजली कंपनी के जेई सिद्धीकी के घर से बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सईसपुरा के वार्ड 37 से गायब हुए थे पाइप।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

शहरके वार्ड 37 सईसपुरा में नगरपालिका के टयूबवेल की मोटर खराब होने की वजह से निकालकर रखे गए पाइप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोरी हो गए। फिजिकल चौकी पुलिस ने जब मामले की जांच की तो चोरी गए पाइप पुरानी शिवपुरी गोविंद नगर में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर के घर से बरामद हो गए।

जानकारी के मुताबिक सईसपुरा क्षेत्र से नलकूप के 17 पाइप रात में चोरी हो गए। जिसकी रिपोर्ट फििजकल चौकी में की गई। चौकी प्रभारी आराधना डेविस ने बताया कि जांच में पता चला कि पाइपों को छोटे लोडिंग वाहन में रखकर ले जाया गया। इस आधार पर जब जांच की तो गोविंदनगर में रहने वाले बिजली कंपनी के जेई एमएल सिद्धीकी के घर से 17 पाइप बरामद हो गए। पुलिस को पाइप लाने में सिद्दीकी ने विरोध भी किया। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। वहीं श्री सिद्दीकी का कहना है कि उनके घर से कोई पाइप पुलिस ने बरामद नहीं किया है।

शिवपुरी| बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर के घर में रखे चोरी के पाइप।