- Hindi News
- आचार्य विवेक सागर महाराज का हुआ शहर प्रवेश
आचार्य विवेक सागर महाराज का हुआ शहर प्रवेश
शिवपुरी| जैनसंत आचार्य विवेक सागर महाराज ने गुरुवार की सुबह शिवपुरी शहर में प्रवेश किया। आचार्यश्री इंदौर में चातुर्मास करने के बाद पैदल बिहार करते हुए शिवपुरी पहुंचे। पूरे दिन छत्री जैन मंदिर में रुकने के बाद विवेकसागर महाराज इटावा के पास होने जा रहे पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे।