- Hindi News
- विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के भी निशाने पर प्रशासन
विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के भी निशाने पर प्रशासन
कांग्रेस के अलावा भाजपा के विधायक ने शिवपुरी के कई मुद्दों को उठाया विधानसभा में।
रंजीतगुप्ता| शिवपुरी
विधानसभामें चल रहे शीतकालीन सत्र में विपक्षी कांग्रेस के विधायकों के अलावा सत्ता पक्ष के विधायक प्रहलाद भारती ने भी प्रशासन को अपने प्रश्नों के माध्यम से निशाने पर लिया है। 8 दिसंबर से शुरू हुए इस शीतकालीन सत्र में जिले के 5 में से 4 विधायकों ने कई ज्वलंत मुद्दों पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ा दीं हैं। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मुद्दे से जुड़े प्रश्न विधानसभा में इन विधायकों ने लगाए हैं। इन प्रश्नों का जवाब देने में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को पसीना रहा है। इन प्रश्नों में बदरवास में फर्जी बीपीएल कार्ड बनाने का मामला। करैरा में ऋण माफी योजना में भ्रष्टाचार, महुअर मध्यम परियोजना नहर निर्माण में अनियमितताओं से जुड़े कई प्रश्न शामिल हैं।
सत्ताधारीविधायक के तीखे तेवर: पोहरीसे सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक प्रहलाद भारती ने भी इस बार शीतकालीन सत्र में कई प्रश्न लगाए हैं, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी चिंता में देखे जा रहे हैं। जिले की जिला पंचायत, जनपद पंचायत में वर्ष 2012-13 में कितने काम कराए गए, किस बजट से क्या खरीदी हुई, किस एजेंसी को काम दिया गया। इस प्रश्न ने अधिकारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। बीते कुछ सालों में जिला पंचायत में जमकर मनमानी चली है और इन मनमानी की शिकायतों के बाद ही पोहरी विधायक ने यह प्रश्न लगाया है। इस प्रश्न का उत्तर अभी तक अधिकारियों ने नहीं दिया है और जानकारी संकलन की बात कहकर मामला लटकाया हुआ है। इसके अलावा पोहरी के राजस्व क्षेत्र के विभाजन को लेकर भी वहां के तहसीलदार पर किस-किस क्षेत्र का अधिकार और कार्य विभाजन है यह प्रश्न भी उनके द्वारा लगाया गया है।
जानकारी एकत्रित की जा रही है
Ãपोहरीविधायकके प्रश्न के संबंध में जानकारी जनपद स्तर हमारे कार्यालय से एकत्रित की जा रही है। जानकारी संकलित होते ही विस में भेज दी जाएगी। पूर्व में क्या हुआ इसकी मुझे जानकारी नहीं है। फिर भी जो जानकारी प्रश्न में मांगी गई है उसके संकलन का काम जारी है।
-डीकेमौर्य,सीईओ,जिलापंचायत शिवपुरी
जानकारी आने पर करवाएंगे कार्रवाई
Ãजिलापंचायतमें पदस्थ रहे अधिकारियों ने बीते दो साल में नियम के विपरीत कई सामग्री क्रय की हैं। इसके अलावा निर्माण