पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| फिजिकलचौकी अंतर्गत गूजर ताल के पास शक्ति कॉलोनी में रहने वाले एक 12वीं के छात्र ने गुरुवार की देर शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में कक्षा12वीं के छात्र शुभम (18) पुत्र फूलसिंह लोधी, अपनी दादी के साथ घर पर था। शाम लगभग 7.15 बजे जब दादी को शुभम कहीं नजर नहीं आया तो पड़ोसियों की मदद से उसे ऊपर देखने के लिए कहा। जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी युवकों ने खिड़की में से झांककर देखा तो शुभम का शरीर फांसी पर झूल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।