पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनगणना के संबंध में ग्रामसभा 19 को

जनगणना के संबंध में ग्रामसभा 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनगणना के संबंध में ग्रामसभा 19 को

शिवपुरी।जिले में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन संबंधित चार्ज अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना के लिए जिले के सभी एसडीएम और परियोजना अधिकारी, जिला शहरी एवं विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 19 दिसम्बर तक सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना के संबंध में ग्रामसभा एवं वार्डसभाओं का आयोजन किया जाएगा, 7 जनवरी 2015 को दावे, आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नगरीय क्षेत्र में जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। प्राप्त दावे एवं आपश्रियों का निराकरण 29 जनवरी 2015 तक किया जाएगा।