पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब में खेती, लगातार गिर रहा बैराड़ का भू जल स्तर

तालाब में खेती, लगातार गिर रहा बैराड़ का भू-जल स्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
450 रुपए में पानी का एक टैंकर

हर रोज 1 लाख रुपए का टैंकरों से बिक रहा पानी, हर रोज रुपए देकर भरवाते ड्रम कट्टी

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

बैराड़क्षेत्र में वाटर लेवल को बनाए रखने वाले तालाब के बीच में दबंग खेती करने के साथ शेष बचे पानी में मोटर लगाकर फसल की सिंचाई भी कर रहे हैं। पहले ही खाली रह गए तालाब का पानी लगातार कम होने से पूरे कस्बे में पानी की ऐसी समस्या खड़ी हो गई कि अब हर रोज पानी के प्राइवेट टैंकर दो रुपए में कट्टी 20 रुपए में एक ड्रम पानी बेच रहे हैं। प्रतिदिन एक लाख रुपए का पानी लोग खरीद कर अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर ने हास्यास्पद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिंचाई तो कर सकते हैं, लेकिन प्राथमिकता पीने के पानी को दी जानी चाहिए।

20वर्ष पूर्व बना तालाब :जल संसाधन विभाग ने लगभग 20 वर्ष पूर्व बैराड़ में तालाब बनाया तो वहां बरसों से छाई पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई थी। लेकिन अब तालाब पर दबंगों ने ऐसा कब्जा किया कि अब सर्दी में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा और वे हर रोज पानी खरीदकर गुजारा कर रहे हैं।

कमबारिश से पानी कम, बीच तालाब में कर रहे खेती :जिले में तो कम बारिश हुई ही, बैराड़ में तो पोहरी से भी कम वर्षा होने की वजह से तालाब खाली रह गया। तालाब की खाली पड़ी जमीन पर चारों तरफ कब्जा तो किया ही गया, बीच में भी फसल बोने के बाद पंपों से जो थोड़ा पानी बचा है, उसे भी खींचा जा रहा है। जल संसाधन विभाग से सांठगांठ कर दबंगों की फसल लहलहा रही है और बैराड़ के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा।

पैसेजेब में रख परिवार का एक सदस्य करता है टैंकर का इंतजार : बैराड़निवासी राजकुमार शर्मा का कहना है कि हर रोज परिवार के एक सदस्य को पैसे देकर घर के बाहर ही बिठाते हैं, ताकि गुजरने वाले टैंकर से वो लेजम के सहारे घर में रखी कट्टी 2 रुपए में एक ड्रम 20 रुपए में भरवाए। धीरज व्यास ने बताया कि कई बार तो पानी का टैंकर लेट हो जाने की वजह से घर के कामकाज ही शुरू नहीं हो पाते।

{ बैराड़ में 50 प्राइवेट टैंकर पानी बेच रहे हैं।

{ एक टैंकर हर रोज 5 से 6 चक्कर लगाता है।

{ एक टैंकर पानी की कीमत 450 रुपए है।

{ बड़ी टंकी घर में होने पर 2 रुपए में कट्टी 20 रुपए में एक ड्रम पानी खरीदते हैं।

{ बैराड़ तालाब के किनारे