ताजियों के साथ हथियार प्रतिबंधित
शिवपुरी | चेहल्लुमत्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजीव दुबे की अध्यक्षता में बुधवार को सदभावना एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने ताजिएदार से कहा कि ताजिए की ऊंचाई ऐसी रखी जाए कि ताजिए बिजली एवं टेलीफोन के तारों से टकराएं। ताजियों के साथ चलने वाले अखाड़ों में धारदार हथियारों का उपयोग किया जाए। चेहल्लुम पर्व पर लगभग 22 ताजिए निकाले जाएंगे।