अफसरों ने बताए इल्ली से बचाव के उपाय
शिवपुरी | जिलेमें इस समय गेहूं चने की बोवनी के बाद किसानों को उचित सलाह परामर्श देने के लिए कृषि अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। इचना एवं सरसों फसल में कीट-व्याधियों की समस्याओं के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, उपसंचालक कृषि, और अन्य अधिकारियों द्वारा किए जा रहे संयुक्त भ्रमण के दौरान बुधवार को पोहरी के ठर्रा, सिरसौद, मचाकला के कृषको के खेतों का अवलोकन करते हुए फसल स्थिति की जायजा लिया।