पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 रोगियों ने कराई नि:शुल्क जांच

300 रोगियों ने कराई नि:शुल्क जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | गुरुनानकनेत्र अस्पताल परमार्थ ट्रस्ट शिवपुरी का नि:शुल्क रोग निदान शिविर बीते रोज गुरुद्वारा स्थित मैदान में आयोजित किया गया। शिविर में ग्वालियर केडीजे अस्पताल के डॉ. अनिल नायर, डॉ. विनीत गुप्ता तथा हड्‌डीरोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम तोमर ने विभिन्न रोगों के करीब तीन सैकड़ा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार किया। शिविर में सिख समाज के वीर खालसा सेवादल पंजाबी महिला विकास समित सदस्यों ने सहयोग किया।