माता-पिता को बोझ नहीं, जिम्मेदारी समझें
शिवपुरी | बच्चेमाता-पिता को बोझ नहीं, जिम्मेदारी समझें। अगर हम अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे, तो हमारे बच्चे भी हमारा सम्मान करेंगे। इससे केवल परिवार के लोगों में बड़ों के प्रति सम्मान की भावना होगी, बल्कि नई पीढ़ी संस्कारवान बनेगी। यह बात बुधवार को पोहरी बस स्टैंड पर समाज सेवी संस्था वैभव पर्यावरण वेलफेयर सोसाइटी मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।