वृद्ध की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी| पिछोरके ग्राम जराय में सोमवार को हुई भावसिंह लोधी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिछोर थाना पुलिस ने बताया कि हत्या के एक आरोपी कल्लू बाढ़ई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी रायसिंह लोधी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसकी जमीन अपने नाम करवा ली थी। उसके बाद से ही उनके बीच विवाद होने पर उसे घर से निकाल दिया था। हत्या की वजह महिला भी बताई जा रही है।