- Hindi News
- कलेक्टर सीएमओ से मंत्री बोलीं शहर की सड़कें जल्द करो दुरुस्त
कलेक्टर-सीएमओ से मंत्री बोलीं शहर की सड़कें जल्द करो दुरुस्त
सीएमओ बोले-फंड आते ही शहर की सड़कों का किया जाएगा कायाकल्प।
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
नगरीयनिकाय चुनाव खत्म होने के बाद शिवपुरी शहर से जुड़े विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को भोपाल में एक बैठक हुई। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उद्योग मंत्री शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया, शिवपुरी कलेक्टर राजीव दुबे नपा सीएमओ कमलेश शर्मा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में शहर की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में जलावर्धन योजना पर भी चर्चा हुई।
नपा सीएमओ श्री शर्मा ने बताया कि भोपाल में हुई बैठक की पूर्व से कोई सूचना नहीं थी। बैठक में शिवपुरी विधायक उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शहर के बदहाल हुए हालात सुधारने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री से चर्चा की। साथ ही यह निर्देश दिए कि सड़कों को कैसे दुरुस्त किया जाएगा, उसमें कितना खर्चा आएगा, इसकी पूरी कार्ययोजना नगरपालिका एवं पीडब्ल्यूडी बनाकर दे। क्योंकि शहर में कुछ सड़कें पीडब्ल्यूडी की भी हैं।
कार्ययोजनाके बाद आवंटित होगा फंड: सड़कोंको दुरुस्त कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर देने के बाद शासन की ओर से फंड स्वीकृत किया जाएगा। फंड आते ही शहर की ऊबड़-खाबड़ हुईं सड़कों को सुधरवाया जाएगा। सीएमओ श्री शर्मा ने कहा कि हम जल्द ही कार्ययोजना बनाकर भेज देंगे और बजट आते ही सड़कों को सुधारने का काम शुरू किया जाएगा।
जलावर्धनमें एंपावर्ड की परमिशन कंपनी की मांग बनी अड़चन: बैठकमें शिवपुरी की अधर में लटकी जलावर्धन योजना पर भी चर्चा हुई। जिसमें नेशनल पार्क के अंदर काटे जाने वाले 470 पेड़ों की स्वीकृति एंपावर्ड कमेटी से जल्द मिलने की उम्मीद जताई गई। उधर पार्क को छोड़कर शहर में शेष बचे प्रोजेक्ट के कार्यों को करने के लिए दोशियान कंपनी तैयार नहीं है, क्योंकि वो 8 करोड़ रुपए की मांग कर रही है।
सुधरजाएं सड़कें तो मिलेगी बड़ी राहत : सीवरप्रोजेक्ट के लिए खोदी गई सड़कों से अब शहर में चौतरफा धूल उड़ रही है। उड़ने वाली धूल से दमा, एलर्जी आंखों के मरीज बढ़ रहे हैं। शहर में दुकान खोलकर बैठना मुश्किल हो रहा है। स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग दुकानदार हर वर्ग इस बदहाली को झेल रहा है। नगरीय प्रशासन की मंगलवार को भोपाल में हुई बैठक में शहर की बदहाली को सुधारने के लिए जो निर्णय लिया गया, उस पर जल्दी अमल हो तो शहरवास