पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपाध्यक्ष के ससुर के नाम पर पोती सफेदी

नपाध्यक्ष के ससुर के नाम पर पोती सफेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| नपाअध्यक्ष रिशिका अष्ठाना को अपने ससुर की प्रतिमा लगवा पाने का मलाल रहा। वहीं शहर में बुधवार की रात नपा के कर्मचारियों ने गांधी पार्क के पास बने कम्युनिटी हॉल की दीवार पर लिखे उनके नाम पर सफेदी पोत दी। हालांकि वो मुद्दा जिस पीआईसी में स्वीकृत किया, उसे कलेक्टर राजीव दुबे ने पहले ही निरस्त कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर नपाध्यक्ष रिशिका का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना का कहना है कि जो भी यह करवा रहे हैं, वे बहुत छोटी सोच रखने वाले लोग हैं। बकौल अनुराग, पीआईसी के एजेंडे पर नपा सीएमओ ने दस्तखत किए हैं, वे अब दबाव में पलट रहे हैं। लेकिन मैं इस मामले को कानूनन लडूंगा, क्योंकि मेरे पिता ने पार्टी को जनसंघ के समय से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।

कम्युनिटी हॉल पर लिखे नाम पर सफेदी पोतता नपा कर्मी (इनसेट) नाम लिखा हुआ।