नई परिषद को करना होगा एक महीने इंतजार
नगरीयनिकाय चुनाव पूर्ण हो जाने के बाद जो नई नगर पालिका परिषद बनी है उनके नए अध्यक्ष पार्षदों को पदभार ग्रहण करने के लिए अभी करीब एक माह का इंतजार करना होगा। चुनावों में पहले दौर की मतगणना के बाद करैरा, कोलारस, बैराड़ और खनियांधाना के परिणाम 4 दिसंबर को सामने गए। इसके बाद दूसरे दौर में शिवपुरी, बदरवास और पिछोर के रिजल्ट सामने गए। अब यहां के नए निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को गजट नोटिफिकेशन के बाद ही चार्ज दिया जा सकेगा। नगर पालिका एक्ट की अधिनियम की धारा 45 के तहत अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद इन्हें पदभार ग्रहण कराया जाएगा। वर्तमान में जो नगर पालिका और परिषद है उनके कार्यकाल 2 जनवरी से 10 जनवरी के बीच के हैं। यह कार्यकाल पूरा होने के बाद ही नई निर्वाचित परिषद अपना कार्यभार ग्रहण कर पाएगी।
पहलीपरिषद में होगा उपाध्यक्ष का चयन :जो नवनिर्वाचित परिषद हैं उनकी जनवरी में जिस तारीख पर बैठक होगी उस दौरान इसी परिषद की बैठक मेें नए उपाध्यक्ष का चयन भी होगा। इसी बैठक में पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी होगी और जो नए पार्षद चुनकर आएंगे वह परिषद के उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। शिवपुरी नपा के लिए 6 जनवरी तक पुराने जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल है इसके बाद ही नई परिषद अस्तित्व में आएगी। जिस दिन नई परिषद की पहली बैठक रखी जाएगी उसमें नपा उपाध्यक्ष का चयन होगा।
बैराड़में पंचायत भवन से चलाना होगा काम :नवगठित बैराड़ नगर पंचायत के पास अभी तो भवन है और ही यहां पर स्टाफ आदि की कोई व्यवस्था है। इसलिए जिन ग्राम पंचायतों का इस नगर परिषद में विलय हुआ है उन्हीं भवनों से काम चलाना पड़ेगा। यहां पर भोपाल से जो नए सीएमओ पदस्थ किए गए है वह 15 दिसंबर को बैराड़ आकर चार्ज ग्रहण करने वाले हैं। इसके बाद ही नई परिषद की बैठक चार्ज ग्रहण करने की रूपरेखा बनेगी।
गजट नोटिफिकेशन के बाद मिलेगा चार्ज
Ãनएनगरपालिका अध्यक्ष सहित अन्य परिषदों में जो नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं उनका पदभार ग्रहण का काम गजट नोटिफिकेशन के बाद ही होगा। अभी एक माह इन्हें इंतजार करना होगा।
-भरतभूषणपांडे,पीओ, शहरीविकास अभिकरण शिवपुरी