पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान

एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | एनसीसीदिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में 33, एमपी बटालियन एनसीसी सागर द्वारा संचालित एनसीसी कैडेट्सों ने शहर के पर्यटक स्थल भदैयाकुण्ड पर साफ-सफाई श्रमदान किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी विवेक सिंह तोमर ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन और नियमों का पालन सर्वोपरि होता है और अनुशासित जीवन हमेशा व्यक्ति को आगे बढ़ाता है। इसलिए ऐसे कार्यों में एनसीसी कैडेट्सों को भाग लेते रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सीएल कटारे सहित बड़ी संख्या एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।