पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बालश्रम उन्मूलन के लिए उठाने होंगे कदम’

‘बालश्रम उन्मूलन के लिए उठाने होंगे कदम’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिसेफ जिला प्रशासन की मदद से चाइल्ड प्रोटेक्शन प्लान बनाने का काम तेज जिला स्तरीय कार्यशाला में रखी गई कार्ययोजना।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

बालश्रम बालकों पर होने वाले शोषण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है। प्रशासन आम जनता के साथ मिलकर इस ओर कदम नहीं उठाएगा तो बालकों पर जो अत्याचार उनके शोषण के जो मामले सामने रहे हैं वह बढ़ते जाएंगे। इस तरह के अपराध रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। यह बात मंगलवार को बाल संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान एका संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता सीमा द्वारा बताई गई। इस कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा किया गया था।

कार्यशाला में बताया गया कि यूनिसेफ की मदद से एका नामक संस्था शिवपुरी जिले का चाइल्ड प्रोटेक्शन प्लान तैयार कर रही है। इस प्लान में यह बताया जाएगा कि किस तरह से बाल संरक्षण को लेकर उपाय जिले में किए जा सकते हैं। इसके लिए यूनिसेफ की मदद से एका ने जिले के आठ ब्लॉकों में भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की गई है। इस प्रारंभिक रिपोर्ट का ड्राफ्ट ही इस कार्यशाला में रखा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ओपी पांडे ने बताया कि जिले का जो चाइल्ड प्रोटेक्शन प्लान बन रहा है उसमें जो सुझाव आएंगे उन्हें अमल में लाया जाएगा। यह प्लान इसी महीने तक तैयार हो जाएगा। इस कार्यशाला में करैरा एसडीएम एके चांदिल, डिप्टी कलेक्टर मुकेश शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सरला वर्मा, रंजीत गुप्ता, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, विनय राहुरीकर, दीपक शिवहरे, रवि गोयल, उमा मिश्रा भी मौजूद थीं।